google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस जवान व चुनाव कर्मी से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त...

Nov 16, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गरियाबंद- चुनाव डयूटी में जा रहे मतदानकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना उस वक्त की है, जब मतदानकर्मियों की बस और पिकअप वाहन में टक्कर हो गयी। हालांकि इस घटना में किसी भी मतदानकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है।


मतदानकर्मियों और जवानों को लेकर एक बस गरियाबंद से राजिम के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान पांडुका में बस की पिकअप से टक्कर हो गयी। हादसा बारूका नाका से होकर गुजरने के दौरान की बतायी जा रही है। हादसे के बाद मतदानकर्मियों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।


एमसीबी जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के छह मतदान दलों को लेकर जा रही बस स्टेयरिंग फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी प्रकार की हानि नहीं हुई और दूसरी बस से मतदान दलों को रवाना किया गया।विधानसभा चुनाव करवाने बस से निकले चुनाव कर्मचारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत वनांचल क्षेत्र जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण मनेंद्रगढ़ से बुधवार दोपहर एक बजे रवाना हुई।


इसमें भरतपुर सोनहत विकासखंड के खिरकी, नवगई, कमर्जी, नेउर मुरकिल व रिसागाड़ा के छह मतदान दल सवार थे। दोपहर लगभग तीन बजे धोवाताल के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में उतर गई। राहत की बात यह रहीं कि इसमें बस में सवार मतदान दल के किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई वहीं सभी मतदान सामाग्री भी सुरक्षित है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html