google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट - डॉ. नवीन मार्कण्डेय...

Feb 1, 2025
2 min read
  • आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट - डॉ. नवीन मार्कण्डेय


  • केंद्र सरकार विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थशक्ति बनाने के विजन के साथ काम कर रही है - डॉ. नवीन मार्कण्डेय


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बजट को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बताते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) को प्राथमिकता देकर देश के समग्र, सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी विकास का जो खाका खींचा गया है, वह एक क्रांतिकारी पहल है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मध्यम वर्ग को 12 लाख की सालाना आय को करमुक्त करते हुए राहत दी है, वहीं किसानों को 5 लाख रुपए तक के लोन में छूट दी है। अपने तीसरे कार्यकाल के पहले सम्पूर्ण बजट में प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने कई बड़ी सौगातें दी हैं, जिनसे छत्तीसगढ़ के विकास को भी और रफ्तार मिलेगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय हर वर्ग के लिए केंद्र की अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की हैं। इस बजट से इनके विकास में और तेजी आएगी। पीएम आवास योजना के तहत तीन से चार करोड़ जरूरतमंद गरीबों को आवास मिलेंगे, इसका लाभ निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने ग्राम सड़क योजना के लिए 26 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। केंद्रीय बजट में पंचायतों मिलने वाली राशि से गाँवों में विकास की रफ्तार और तेज होगी। इसमें दलित, वंचित और आदिवासी समाज हित सभी शामिल है। केंद्र सरकार की सहूलियतों का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। जिस जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही, उसके कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र सरकार देश को आगामी वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थशक्ति बनाने के विजन के साथ काम कर रही है और यह बजट उस संकल्प-पथ को प्रशस्त करेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html