google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मिडिल स्कूल में एक लड़के और लड़की ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या...

Nov 17, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चण्डीगढ़- फरीदकोट के कलेर गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में एक लड़के और लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह स्कूल का कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो उसने दोनों को वहां पड़ा देखा। उसने मामले की सूचना पंचायत को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतकों की पहचान संगरूर जिले के कांझला गांव निवासी बिंदर सिंह और बरनाला जिले के कालेके गांव निवासी हरमनदीप कौर के रूप में हुई है।


जहर पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस को मौके से दोनों के आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमोर्टेम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के की मौत हो चुकी थी जबकि युवती की सांसें चल रही थीं। युवती को तुरंत फरीदकोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर युवक का मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और स्कूल आने के बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों ने बताया कि दोनों यहां बाइक पर आए थे।


मृतक युवती की उम्र करीब 20 साल थी जो अविवाहित थी और लड़के की उम्र करीब 30 साल है जो शादीशुदा था। दोनों में प्रेम प्रसंग था। पुलिस को दोनों के शवों के पास एक कापी मिली है जिसमें उन्होंने अपने प्रेम संबंधों का जिक्र किया है और यह कदम उठाने के लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि वे अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं, इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html