वन विकास क्षेत्र के जंगल में एक बाइसन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR) से लगे वन विकास निगम क्षेत्र के जंगल में एक बाइसन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों के लगाए गए बिजली तार के करंट से बाइसन की मौत हुई है।
यह भी कहा जा रहा है कि वन विकास निगम के अफसरों ने मामले को दबाने के लिए विशेषज्ञों के बगैर ही बाइसन के शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया। घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले एटीआर से लगे वन विकास निगम के कोटा परिक्षेत्र के शिवतराई क्षेत्र के सरहिया बीट के कक्ष क्रमांक पी 173 के जंगल में एक बाइसन की लाश पड़ी थी। बाइसन की उम्र 7-8 साल के बीच बताई जा रही है। बाइसन का शव मिलने की सूचना वन विकास निगम के अफसरों को दी गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments