युवक की हत्या मामले में बहुत बड़ा खुलासा एक नेता भी है आरोपी, बचा रही पुलिस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
खुर्सीपार थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे मलकीत सिंह की मौत का मामला और उलझता जा रहा है। दुर्ग पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठा है। इस धरना प्रदर्शन में सिख समुदाय के साथ भाजपा नेता भी शामिल हो गए। उन्होंने सुबह से लेकर रात भर थाने के सामने ही टेंट लगाकर धरना दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय भी शनिवार शाम को अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा जब तक शासन प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता वो यही धरना स्थल में बैठेंगे।
इसके बाद उनेक साथ सभी लोग पूरी रात धरने पर बैठे रहे। रात वहीं सभी ने खाना खाया। प्रेम प्रकाश पांडेय का कहना है कि हत्या के मामले में एक शुभम शर्मा नाम व्यक्ति भी आरोपी है। वो सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के आईटी सेल से जुड़ा हुआ है। इसके चलते पूरा पुलिस प्रशासन उसे बचाने में लगा हुआ है। उनका कहना है कि घटना स्थल पर जब पीसीआर नहीं पहुंची, परिजन नहीं पहुंचे तो फिर सबसे पहले वो वहां कैसे पहुंच गया। भले ही उसने हत्या नहीं की हो लेकिन इसमें उसका हाथ जरूर है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments