google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज, 25 जनवरी से....

Jan 8, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अफगानिस्तान से टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से भिड़ेगी. 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान भी कर दिया है. हालांकि, अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान नहीं किया है | भारत और इंग्लैंड के बीच 25 से 29 जनवरी के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम में होगा. तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी के बीच रांची और पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच 7 से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा.


भारत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, बेन फॉक्स और ओली पोप के रूप में नौ बल्लेबाज हैं. वहीं टॉम हार्टले, जैक लीच और रेहान अहमद के रूप में तीन स्पिनर्स हैं. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड हैं |


भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड |


भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल -

पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम) दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम) तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम) पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html