google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

0-अनूठे काम के लिए सम्मानित होने चाहिए अधिकारी। 0-अजब छत्तीसगढ़: 0-गज़ब छत्तीसगढ़: 0-टेंडर लगने से प

Dec 12, 2022
2 min read

Updated: Dec 13, 2022

0-टेंडर लगने से पहले ही हो गया काम,

0-लोक निर्माण विभाग महासमुंद का नया कीर्तिमान :------

बसना/ महासमुन्द - लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुन्द के द्वारा टेंडर खुलने से पहले लेण्डस्केप रेनोवेशन कार्य पूर्ण कर कीर्तिमान अर्जित किये जाने का मामला सामने आया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुन्द के द्वारा निविदा आमंत्रण सूचना क्रमांक 6071/NIT -22/2022-23 दिनांक 30/11/22 जारी किया गया है।

निविदा प्रपत्र क्रय किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये जाने की अंतिम तिथि 14/12/2022, ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत निविदायें प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21/12/2022 एवं निविदा खोलने की तिथि 22/12/2022 पूर्वान्ह 11.30बजे तक का जारी किया गया है।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुन्द के द्वारा लेण्डस्केप रेनोवेशन कार्य हेतु रेस्ट हाऊस महासमुन्द एवं सर्किट हाउस लभरा महासमुन्द के गार्डन 07 लाख रूपये, रेस्ट हाउस सिरपुर 05 लाख रूपये, रेस्ट हाऊस बागबाहरा 05 लाख रूपये,नया-पुराना रेस्ट हाऊस सरायपाली एवं रेस्ट हाऊस बसना 19.9 लाख रूपये याने कुल 36 लाख नौ हजार रूपये मे गार्डन लेण्डस्केप कार्य हेतु टेंडर आमंत्रित किया गया है।कार्य की अवधि वर्षा ऋतु सहित 01माह का दिया गया है, लेकिन टेंडर खुलने के पहले लेण्डस्केप रेनोवेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ का यह पहला मामला होगा कि बगैर टेंडर खुले कार्य पूर्ण कर लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुन्द के द्वारा एक नया कीर्तिमान बनाया है।अब देखना यह है कि किस तरह उक्त कार्य की राशि का आहरण किया जाता है, और इस कीर्तिमान को स्थापित करने के लिए अधिकारियों को किस प्रकार पुरष्कृत किया जाता है।

इस संबंध मे लोक निर्माण विभाग बसना के सब इंजीनियर श्री जोशी ने बताया कि आप तो देख ही रहे हैं, लगभग कार्य हो चुका है चूंकि मुख्यमंत्री महोदय आने वाले हैं। उच्च स्तर के अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर हो रहा है। उक्त कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु हमारे द्वारा कार्यपालन अभियंता श्री चन्द्राकर से संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया ।

यही कारण है कि जनता कहने लगी है।

अजब छत्तीसगढ़

गज़ब छत्तीसगढ़।।।।।।।।।?????

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html