google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्राम बिलखंड में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन:

Nov 25, 2022
2 min read

दिनाक 22/11/22 को ग्राम बिलखंड में छत्तीसगढ़ चौहान सेना और चौहान गांड़ा युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चौहान सेना श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद के मार्गदर्शन में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम सरायपाली नंदनवार सर थे पर कुछ कारण वश वो नही पहुंच पाए उन्होंने में अपना प्रतिनिधि नायब तहसीलदार बसना सुश्री प्रकृति सिंह जी को भेजा

सुश्री सिंह ने ग्राम की समस्या सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया बता दे की उस क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व छुआ छूत की घटना घटित हुई थी जिस कारण से समिति ने निर्णय लिया था की एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी और कार्यशाला आयोजित भी हुई

कार्यशाला अनुसूचित जाति जन जाति के साथ हो रहे छुआ छूत को दूर करने के लिए रखी गई थी और बता दें कि ब्लॉक स्तर पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति निगरानी समिति के अध्यक्ष स्वयं अनुविभागीय अधिकारी होते है लेकिन कार्यशाला में उनकी अनुपस्थिति सोचनीय है कल के दिन अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा

फिलहाल युवा समिति और चौहान सेना ने कार्यशाला की जिम्मेदारी ली चौहान सेना प्रदेश महासचिव रूपलाल नंद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदयलाल चौहान के द्वारा घरेलू हिंसा और महिला उत्पीडन रोकथाम अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया| युवा समिति के अध्यक्ष ईश्वर चौहान उपाध्यक्ष अजय मुखर्जी ने आईटी एक्ट की धारा 66 के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताया | आगे अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के बारे युवा समिति सचिव पवित्रों मुखर्जी और महेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष के द्वारा बताया गया | सुश्री सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की उनकी समस्या का निराकरण जल्द होगा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौहान सेना से विजय चौहान युवा समिति से उमेश चौहान सह सचिव व्योम चौहान राहुल महानंद शीतल प्रसाद चौहान अनुराग चौहान शिवकुमार चौहान पुरषोत्तम चौहान नीलांबर चौहान रविन्द्र चौहान राजेश चौहान का विशेष योगदान था कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव पटेल सरपंच और संचालक गोपाल पटेल का योगदान था

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html