बसना मे ईद मिलाद - उन - नबी परम्परागत एव हर्षोल्लास से मनाया गया...

बसना मे ईदमिलादुन्नबी बडे धूम धाम से मनाई गई ।सुबह 8बजे से मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सैकडो कि तादाद मे जमात खाने के सामने जमा हो कर ,कतार बद्ध होते जुलुस कि शक्ल मे नगर भ्रमण को चलते चले/ .हज़रत मोहम्मद (स.अ.व.)के जन्म दिन पर बसना नगर दुल्हन की तरह गेट,तोरण,लाईट्स, से सजा था, सभी समुदाय एवं समाज के लोगों ने इस जुलूस का स्वागत किया एवं जलपान की व्यवस्था की। बसना में सदियों से चली आ रही भाईचारे की परंपरा को जीवंत रखा जिसकी समाज में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

सबसे आकर्षण का केंद्र रहा शहीद वीर नारायण चौक ब्लॉक ऑफिस चौक से होता हुआ नुरानी चौक बाज़ार पडाव एवं बसना शहर के पुरानी बस्ती होता हुआ वापस जमात खाने में परचम कुशाई एवं नात खाने के बाद समाप्त हुआ। जुलुस मे बीच बीच मे D,J,सॆ नात, मनकबद पडे जारहे थे/काफी लम्बी जुलुस को पुलिस ने निर्बाध चलते रहने के लिए पर्याप्त ब्यवस्था बनाए रखी थी जो काबिले तारीफ रहा/ यंग कमेटी के जज़्बे एव दिन रात की मेहंनत का नतिजा सब के सामने सुखद ,आन्नदमई एव प्रेरणा दाई रहा/ मौलानाओ की जुलुस मे अगुवाई सब का मन मोह रही थी,,नगर भ्रमण करते हुये जुलुस वापस जमात खाने मे परचमकुशाई के बाद बच्चो के कार्यक्रम के रूप मे समाप्त हुआ। उनमें बसना मुस्लिम जमात के सदर इलियास भाई , अल्कास खेरानी, गुड्डु खेरनी, मोहसिन खैरानी, वाहिद दयाला इकबाल दयाला,एजाज़ दयाला,एज़ाज़ खत्री, मोहम्मद इसहाक उर्फ नन्हे भाई , मुश्फिक खान,यूनुस खत्री , राजिक रिजवी साजिद फुलारा, सरफ़राज़ खत्री, कलीम खान (डिस्क वाले), आरिफ बेग, फ़िरोज़ बागड़िया, अल्ताफ बाठी, साजिद धनानी, हनीफ अजमेरी, अनीस लाला दानी,हामीदकादरी, मारूफ दानी ,आरिज़ दानी,अल्तमस दानी,मोहम्मद अशहब इब्राहिम कादरी हाजी खालिद,एवं बसना मुस्लिम जमात कमेटी के पदाधिकारी आदि मुख्य रुप से सम्मिलित हुए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments