*बलौदाबाजार जिला -खनिज संपदा से भरपूर। *आंखें मूंद के बैठे है खनिज विभाग के अधिकारी।

*खनिज माफिया के द्वारा भ्रष्टाचार भरपूर।
*अधिकारियों को सिर्फ अपने हिस्से से मतलब----।
विदित हो कि बलौदाबाजार जिले में पत्थरों के खदान बहुत है। जिनमें फर्शी पत्थर से लेकर गिट्टी हेतु क्रेशर हेतु प्रचुर मात्रा में पत्थर उपलब्ध है।

कई ऐसे गहरीले और बड़े-बड़े खदान हैं जिनमें प्रतिदिन लाखों घन मीटर पत्थर निकाले जाते हैं।
जिन्हें निकालने एवं परिवहन हेतु गाड़ियों में कोई दस्तावेज नहीं होते हैं खासकर रॉयल्टी की रसीद जो शासन को शुल्क के रूप में देय होती है जिसका कोई पालन एवं परिपालन नहीं किया जाता है। आंख मूंद के बेधड़क खनन एवं परिवहन होता है जिसे क्रेशर में ले जाया जाता है।
इस क्षेत्र में ऐसे भी क्रेशर प्लांट है जहां एक क्रेशर की अनुमति है और उसकी आड़ में अनेकों संचालित किए जा रहे हैं ।जो पूरी तरह इस बात का द्योतक है के अधिकारियों की मिलीभगत से यह काम बेधड़क आंख मूंदकर किया जा रहा है। जिससे शासन को करोड़ों और अरबों रुपए की राशि का नुकसान होना संभाव्य है।

""कहा जाता है कि सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का"" इस युक्ति को चरितार्थ कर रहा है बलोदा बाजार जिले के बिलाईगढ़ एवं खपरीडीह गिधौरी के आसपास के माइंस और क्रेशर।
हमारा उद्देश्य आसपास के वह क्षेत्र जो खनन एवं क्रेशर से पर्यावरण प्रभावित हैं उन्हें इस दूषित पर्यावरण से मुक्ति दिलाना एवं खनिज विभाग के अधिकारी तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की चिर निद्रा से जगाकर कर्तव्य परायण बनाना तथा उक्त अधिकारी के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को जनता जनार्दन के सम्मुख पर्दाफाश करना तथा राष्ट्र की संपदा का हो रहे हनन पर अविलंब विराम लगाना ही हमारा मकसद है हम जनता जनार्दन से आग्रह करते हैं की इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं दूषित हो रहे पर्यावरण तथा राष्ट्र की संपदा का खनिज भू माफियाओं द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से शासन की आंखों में धूल झोंका जा रहा है जिससे करोड़ों अरबों रुपए की शासन को हानि हो रही है इस हेतु लामबंद होकर आवाज उठाएं ब्रेकिंग ADN न्यूज़ हमेशा आपकी आवाज को बुलंद करने हेतु तत्पर रहेगा।
नोट:- महासमुंद जिला के दर्जनों ग्राम के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का ग्राम पथरला में रविवार को ओवरलोड (गिट्टी) हाईवा बिना पीठ पास रायल्टी के परिवहन कर रहे वाहनों से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने जैसे मांगों को लेकर एकत्रित हो रहे हैं ग्रामीण जन जिस का लाइव प्रसारण ब्रेकिंग ADNन्यूज़ में किया जाएगा। जिसमें आप भी सम्मिलित होकर अधिकारियों एवं शासन तक बात पहुंचाने वालों का हाथ मजबूत करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments