""मास्क पहनो जान बचाओ"" बसना:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने समझाईश के साथ मास्क बांटे।

महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू के निर्देशानुसार आज 12:00 बजे के लगभग बसना भाजपा कर्ताओं ने मास्क बांटे।
दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है इसी के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदमपुर रोड, बसना के मुख्य मार्ग ,मछ्ली मार्केट,जहां भीड़ दिखा वहां जाकर एवं सभी बैंकों में तथा राह चलते जिनके पास मास्क नहीं था उन्हें मास्क की महत्ता और महत्व को बताते हुए समझाते हुए मास्क पहनाया। बैंकों के अंदर जाकर बिना मास्क पहने लोगों को मास्क दिया सोशल डिस्टेंसिंग कराया बैंक अधिकारियों एवं निजी संस्थानों के संचालकों से हैंड वास की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग करने एवं लोगों को मास्क पहनकर आने हेतु कहने को निवेदन किया। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1000 मास्क बांटे।

यहां यह बताना लाजमी होगा कि कल शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने मास्क नहीं पहने लोगों पर सख्ती के साथ जुर्माना लगाया था।
आज के कार्यक्रम "मास्क पहनो जान बचाओ" में अल्कास खेरानी,,कमरुद्दीन शाह,फ़िरोज़ वागड़िया, जितेंद्र कश्यप,जसवंत सिंह सलूजा,एहसान दानी,मुकेश जोशी, नीरज अग्रवाल ,प्रदीप दास राजन,महेंद्र सिंह अरोरा (पिंटू), मनजीत सिंग छाबड़ा, अमृत चौधरी, इरफान गीगानी भरत राजपूत,आकाश सिन्हा आदि अनेक कार्यकर्ता अनुशासित होकर आज के कार्यक्रम "मास्क पहनो जान बचाओ"को सफलता पूर्वक अमली जामा पहनाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments