बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाला निकला पिथौरा तहसील का चपरासी।

प्राप्त सूत्रों सबूत और बयान के आधार पर एक हैरतअंगेज कारनामा करने वाले का खुलासा हम कर रहे हैं ।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक का पिथौरा में रहने वाला

रामधन सिन्हा पिता स्वर्गीय लखीराम सिन्हा जाति कलार निवासी वार्ड नंबर 10 थाना तहसील पिथौरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ ने नौकरी लगाने के नाम पर अनेकों लोगों को ठग कर लाखों रुपए की ठगी की है। जिनमें मुख्य रुप से ठगे गए है, ललित पटेल पिता हरि अर्जुन पटेल जाति मरार निवासी ग्राम पटनी थाना तहसील बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ एवं दूसरा दीनबंधु पटेल पिता जगदीश पटेल जाति मरार निवासी ग्राम जोगीपाली बसना तहसील थाना बसना जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ तथा ईसी तरह ठगे गए लोगों में जिनके नाम हम बता रहे हैं लखेश्वर साहू ,नूतन साहू, भूषण साहू ,जयप्रकाश क्षीरोड, अशोक ,जितेंद्र ऐसे अनेकों नाम है ।जिनको यह रामधन सिन्हा कि पिथौरा तहसील में चपरासी पद पर कार्यरत था ।

वर्तमान में यह सस्पेंड है।
नौकरी के नाम पर ठगे गए लोगों ने हमें स्टाम्प नोटरी कर लिखित में हमें अपनी व्यथा दी है एवं हम से अनुरोध किया है कि हम अपने ब्रेकिंग ADN न्यूज़ में इसका समाचार बनाकर दिखाएं ताकि और भी लोग इस ठगी के चंगुल में ना आए तथा इन सब की मंशा है कि रामधन सिन्हा पर कड़ी कार्यवाही हो एवं हमारा पैसा दिलवाया जाए वापस।

अगर ऐसी स्थिति नहीं बनती है तो हम कानूनी तौर पर या पिथौरा में थाना के सामने हम सभी बेरोजगार सपरिवार चक्का जाम करने में बाध्य रहेंगे तथा आमरण अनशन का भी सहारा लेंगे। जब तक कि हमें न्याय ना मिल पाए।
बहुत जल्द ब्रेकिंग ADN न्यूज़ चैनल पर सभी के साक्षात्कार एवं पैसे का लेनदेन का वीडियो रामधन सिन्हा के नौकरी के नाम पर आश्वासन का पूरा खुलासा देखेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments