0नौकरी के नाम पर लूट गए बेरोजगार

0मदार खान उर्फ सलीम खान दुधकइयाँ निवासी ने करोड़ों रुपए ठग लिया।
बेरोजगारी का आलम इस तरह है कि लोग नौकरी पाने की उम्मीद पर जमीन,जायदाद,घर,द्वार,जेवरात बेचकर बच्चों के भविष्य बनाने के चक्कर में नौकरी के नाम पर ठगने वालों के हाथों अपना वर्तमान और भविष्य दोनों अंधकार में कर बैठे हैं। प्राप्त जानकारी एवं सबूतों के आधार पर छत्तीसगढ़ के कई जिलों के दर्जनों युवक नौकरी पाने की उम्मीद पर राजिम के नजदीक रहने वाले के हाथों 50,00000 रुपए(पच्चास लाख रुपये) से अधिक की रकम दे बैठे हैं। सभी अभिवाहक एवं युवकों ने हमें साक्षात्कार में बताया कि उन्हें रेलवे के विभिन्न पदों पर सीधी नियुक्ति 2 महीने में दिलवा देने के नाम पर हम सभी से 50,00000 रुपए से अधिक रकम ठग लिया है कई वर्ष हो चुके हमें नौकरी नहीं दिलवाया ना ही रकम वापस कर रहा है ।

ठगे गए लोगों महासमुंद जिले के बसना, सराईपाली व पिथौरा ,ब्लॉक के विभिन्न गांव से है। रूसी राम साहू वेदव्यास सॉन्ग विनोद साहू घासीराम महेंद्र साहू काशीराम ताराचंद यह सब सरायपाली बसना ब्लॉक के कपसाखुटा गीधामुड़ा एवं अन्य ग्राम से है नौकरी के नाम पर ठगने वाला ""मदार खान"" उर्फ सलीम खान पिता नजीम खान ग्राम दुधकइयाँ थाना तहसील राजीम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ से है। यह मदार खान उर्फ सलीम खान बलौदा बाजार जिले थरगांव,जयजयपुर गांव एवं अन्य गांव से कई लाख रुपए रेल्वे में नौकरी के नाम पर ठगी लिया है।
ये कृषक अपनी जमीन बेच कर बच्चों का भविष्य बनाने के नाम से ठगे गए हैं उन दिनों जमीन की कीमत प्रति एकड़ ₹50,000 के आसपास थी आज उसी जमीन की कीमत 10,00000 रुपए एकड़ का है।
मदार खान ने इन्हें हमेशा झांसा दिया एक बार तो मदार खान ने इन्हें कोरबा ले जाकर के कई दिन तक रखा। यह कहकर कि यहां मेरी करोड़ो की जमीन है। जिसे मैं बेच कर आपको पैसा देता हूं। ये किसान थक हार कर बैठ गए। अंततः उन्होंने ब्रेकिंग ADN न्यूज़ पर गुहार लगाई है समाचार बनाने हेतु।
हम आपको बताते चलें की मदार खान ने इकरारनामा लिखा है आपसी लेनदेन के नाम पर बाकायदा नोटरी भी किया है ।

प्राप्त जानकारी के आधार पर सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
समाचार प्रकाशन एवं प्रसारण के बाद ठगे गए लोगों ने उच्च अधिकारी एवं शासन से गुहार लगाकर अपनी रकम मय ब्याज के वसूलने की मंशा जताई है ।
ठगे गए लोगों ने अपने बयान में यह भी बताया कि मदार खान का एक रिश्तेदार (चाचा ससुर) बसना के पास एक गांव में रहता था जो चूड़ी का व्यवसाय करता था वह बहुत ही नेक व्यक्ति था उस व्यक्ति के घर मदार खान का आना जाना था जिसकी वजह से यह लोग मदार खान के झांसे में आ गए हैं ।लोगों का कहना है कि मदार खान का पाप का घड़ा भर चुका है । ठगे गए युवकों के अभिभावकों एवं कृषकों ने हमें बताया की हमें हर हाल में हमारा पैसा मय ब्याज के मदार खान को देना ही होगा।
अन्यथा की स्थिति में हम किसी भी स्तर तक जाने को मजबूर है।
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले उक्त व्यक्ति का बेरोजगारों से कहना है कि रमन सरकार (तत्कालीन भाजपा) में कार्यरत अधिकारीओ के माध्यम से नौकरी दिलवानी थी परंतु सरकार के बदलने से सब गड़बड़ हो गया है तथा एक अधिकारी इन दीनों धारा 376 में जेल चल गया है।
इससे साफ जाहिर होता है कि नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वालों का ग्रुप सक्रिय है। जिसका सरगना यह मदार खान सलीम ही है।

बेरोजगार युवकों का कहना है कि हम सब अलग-अलग जिले से हैं हम कहीं पर भी अपनी गुहार लगाने जा रहे हैं,ऐसी दशा में वह ठग उस जगह पहुंचकर पैसे के दम पर कार्यवाही नहीं होने देता है ।
अतः हमने आई जी के समक्ष अपनी लिखित एवं साक्षातकारी बयान देने जाने का विचार किया है ।
हमें आईजी महोदय से न्याय की पूरी उम्मीद है ।
ठगे गए बेरोजगार युवकों ने अपनी व्यथा सुनाई की जमीन बिक गया जेवर बिक गई बील खंड निवासी टिका राम चौहान के पिता सदमे में अपना मानसिक संतुलन खो गए हैं। युवकों की कथा सुनकर हर कोई हतप्रभ रह जा रहा है। उक्त ब्यक्ति से रकम की वापसी हेतु ब्रेकिंग ADN न्यूज़ को संयुक्त साक्षात्कार एवं पृथक साक्षात्कार सभी बेरोजगारों ने दिए हैं एवं सभी लोगों ने शपथ पत्र ब्रेकिंग ADN न्यूज़ को दिया है।
इन के नाम जिन्होंने रकम दिए हैं । रूसी साहू
वेदव्यासा
विनोद साहू
झांसी राम
महेंद्र साहू
काशीराम
ताराचंद
ये सब कप्साखूंटा ,गिधामुडा,तथा बलौदा बाजार जिले के थरगांव एवं अन्य गांव से एवं जयजय पुर के पास के गांव से कई लोगों ने लाखों रुपए मदार खान को दिए हैं बिलखंड निवासी टीकाराम चौहान धमतरी से 2 लोगों ने 9,9 लाख रुपए दिए हैं ।
महेंद्र प्रजापति जयपुर चंद्रशेखर यादव
जूली यादव
सुरेश यादव
बागबाहरा से
कुटेला से
नीलकमल इस तरह करोड़ों रुपए का रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया है मदार खान उर्फ सलीम खान ने ।
उक्त ठगी का पूरा पर्दाफाश हम आपको अविलंब दिखाएंगे अपने चैनल ब्रेकिंग ADN न्यूज़ पर।
हमारा उद्देश्य यह है कि हमारे चैनल के माध्यम से ऐसे लोगों पर तुरंत सख्त सख्त कार्रवाई हो एवं कड़ी से कड़ी सजा हो । गांव के किसानों एवं नौजवान बेरोजगारों को पूरे छत्तीसगढ़ में इस तरह नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो।
पूरा साक्षात्कार सबूत बयान के साथ अविलंब देखें ब्रेकिंगADN न्यूज़ चैनल पर।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments