उड़ीसा के तेंदू पत्ते को बेधड़क खपाया गया छत्तीसगढ़ में

बसना सरायपाली के उड़ीसा छत्तीसगढ़ सीमावर्ती गावों में तेंदूपत्ता संग्रह करने वाले ठेकेदारों द्वारा बनाए गए फड़ों में उड़ीसा के लोगों द्वारा बेधड़क तेंदू पत्ता प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेचा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु बनाए गए फड़ों में उड़ीसा के तेंदूपत्ता को गांव के लोग ही अपने अपने खातों में दे रहे हैं तथा उड़ीसा के लोग भी सीधे ठेकेदार के मुंशी को बेच रहे हैं।
25मई 2021 मंगलवार को वन विभाग के अमले ने उड़ीसा के दो लोगों को मोटरसाइकिल क्रमांक CG12 ZE 3890 एवं CG06 GF 1657 में तेंदूपत्ता लादकर ला रहे लोगो 1-पंचू बरिहा ग्राम नलीपानी जिला बरगढ़ ओडिसा 2-दुर्लभ पटेल ग्राम बेहरा डबरी जिला बरगढ़ ओडिसा।को ग्राम सलकपानी में धर दबोचा। तथा दोनों मोटर सायकल एवं तेंदूपत्ता को ज़ब्ती बना कर बाकि की कार्यवाही हेतु बसना भेज दिया।

वन अमले में वीरेंद्र कुमार पाठक(डिप्टी रेंजर)के मार्ग दर्शन में टिकेश्वर साव(फॉरेस्ट गार्ड)प्रकाश मांझी,परसु कैवर्त(सुरक्षा श्रमिक)ने वन अधिनियम के तहत यह कार्यवाही की।
छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमा पर बसे जितने भी गांव हैं जहां ठेकेदारों ने तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु फड़ बनाए हैं वहां उड़ीसा के तेंदूपत्ता खरीदने का खेल जबरदस्त होता है और गांव के लोग भी उड़ीसा के लोगों से तेंदू पत्ता खरीद लेते हैं और उसे बाकायदा अपने नाम चढ़ाकर इसे खापाते हैं।

देखने वाली बात यह है की इस तरह बोनस के आंकड़े पर भी फर्जीवाड़ा का खेल होता है तथा प्रदेश में तेंदूपत्ता के उपज एवं संग्रहण की वास्तविक आंकड़े को प्रभावित करता है।तेंदूपत्ता संग्रहण का सही आंकड़ा नहीं मिल पाता।
इस तरह छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हुए जितने भी ठेकेदारों के तेंदूपत्ता फड़ होते हैं उनमें इस तरह के फर्जीवाड़ा की पूरी संभावना रहती है।
हर वर्ष वन विभाग पूरी तरह सतर्कता बरतता जरूर है परंतु सीमा के उस पार से तेंदूपत्ता का लाना या आना बहुत आसान होता है। तोड़ने के बहाने भी लोग उस पर जाकर तेंदू पत्ता ले कर चले आते हैं ।क्योंकि उड़ीसा में तेंदूपत्ता का मूल्य भी कम है, तथा यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के लोगों के द्वारा बोनस के रूप में दोहरा लाभ भी लिया जाता है। अतः इस तरह के फर्जीवाड़ा का खेल का अंत होना संभव नहीं है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उड़ीसा के तेंदूपत्ता को बहुतायत मात्रा में आसानी से खपाया जा चुका है।
"""""ब्रेकिंग ADN न्यूज़""""






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments