google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोंक नदी में रेत ठेकेदार की मनमानी।

May 30, 2020
2 min read

Updated: May 31, 2020


ग्राम पंचायत बल्दीडीह तहसील पिथौरा में रेत खनन के साथ लोडिंग का ठेका श्रीमती दिव्या उप्पल निवासी मुंगेली जिला मुंगेली को मिला है यह ठेका दिनांक18/03/2020 से 17/03/2022 तक की अवधि के लिए है ।तहसीलदार पिथौरा द्वारा उक्त ठेके का 5 हेक्टेयर जगह चिन्हित कर दिया गया है किंतु ठेकेदार के गुर्गो के द्वारा जोर जबर से अपनी लीज की जगह छोड़कर अन्य जगह से रेत निकाला जा रहा।जब से उक्त ठेकेदार द्वारा रेत सांकरा जोक नदी से निकाला जा रहा है वे ट्रैक्टर और हाईवा वालों को अभीवहन पास (पीट पास,रॉयल्टी) नहीं दे रहा है।


बिना रेत लोडिंग किए (स्वयं के लेबर से ट्रैक्टर लोड )₹500 प्रति ट्रैक्टर ले रहा है।इस इलाके में ट्रैक्टर की ट्राली में रेत 2घन मीटर ही आता है।परंतु ये 3 घन मीटर बता कर ग्रामीण जन से 3 मीटर का पैसा ले रहे हैं। इस तरह खुलेआम रॉयल्टी की चोरी की जा रही है। यहां पर ठेकेदार के 6 कर्मी बैठे हैं जो शराब ठेकेदार के गुंडों की तर्ज पर वसूली कर रहे हैं एवं अपना ठेका क्षेत्र छोड़कर 5-10 किलोमीटर तक ग्रामीण ट्रैक्टर वालों को दौड़ा दौड़ा कर रकम देने पर मजबूर करते हैं।

29/03/2020 को ठेकेदार के गुर्गे खनिज विभाग के अधिकारी .चंद्राकर एवं दास को बुलाकर गांव के ट्रैक्टर जो अपने निजी काम (प्रधानमंत्री आवास) के लिए रेत ले रहे थे उनके ट्रैक्टर जब्ती करने हेतु दबाव दे रहे थे जबकि नियमानुसार अपने गांव की सीमा में आ रहे रेत के क्षेत्र में ग्रामीण स्वयं के कार्य के लिए रेत निकाल सकता है ।

खनिज अधिकारियों ने ग्रामीणों के ट्रैक्टर को खाली कर आइंदा ना भरने की चेतावनी देकर ट्रैक्टर खाली भेज दी। बल्दीडीह के सरपंच ने हमें रूबरू होकर बताया कि जब से ठेकेदार के लोग यहां आए हैं वह अपनी मनमानी करते हैं किसी की बात नहीं मानते।

हमेश सिन्हा बलदीडीह के सरपंच ने बताया कि तहसीलदार पिथौरा ने जो जगह रेत उत्खनन एवं भराई के लिए चिन्हित किया था उस जगह को छोड़कर अन्य जगह से अपनी सहूलियत के मुताबिक रेत निकालते हैं। हमारे मना करने पर भी नहीं मानते है।इसकी शिकायत हमने खनिज अधिकारियों को भी दी है परंतु खनिज अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं।

महेश सिन्हा सरपंच बल्दीडीह ने बताया कि ठेकेदार के 6 लोग यहां रहते हैं जिनमें 4-5 लोग हमेशा चार-पांच दिन में बदलते रहते हैं उनकी जगह दूसरे 4-5 लोग आते हैं ।ये लोग मुंगेली और बलोदा बाजार जिला से आते हैं जो रेड जोन में आता है ।ग्रामीणजनो में भय ब्याप्त है।इन लोगो से संक्रमण का भारी अंदेशा बना हुआ है।इस तरह अवैध रेत उत्खनं पर अधिकारी अविलंब रोक लगावे तथा ठेकेदार के लोगो को कोरोनटाइन करे।


नोट:-रेत उत्खनन स्थल पर हमारे पहुंचने के बाद ट्रेक्टर से रेत ले जा रहे किसान को ठेकेदार के लोगो ने अभिवहन (पिट पास)पास दिया था,जिस पर दिनांक व समय नही लिखा है,इस ट्रेक्टर की ट्राली में 2 घन मीटर रेत आते है,जब की 3 धन मीटर पास पर लिखा हुआ है, यह ट्रेक्टर दूसरी बार भी आया था जिससे पुनः 500 रुपये लिए गए बिना मशीन से लोड किये(किसान स्वयं रेत लोड कर रहा है जब कि इन्हें लोडिंग का ठेका मिला है,रेत मशीन से लोड कर देना है पिट पास सहित।)किन्तु अभिवहन पास और नही दिया गया, रेत ली जारहे किसान से बोला गया यह पास दिन भर चलेगा,

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html