google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उपभोक्ता से बिल पटाने के नाम पर ठगी ।

Mar 6, 2021
2 min read

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा राम नायक अंकोरी टाण्डा निवासी ने कृषक रोमो निवासी | पिपली(गढफुलझर) से 50,000रु बिजली बिल पटाने के नाम लेकर हड़प पर गया।कृषक रामो को विभाग की ओर से ₹65000 का बिल भेजा गया है। कृषक परेशान होकर गंगा राम नायक के घर जाकर अपने पैसे वापसी एवं 65000 रु,बिल बाबत गुहार लगाया।कृषक रामो अपने साथ अपने गांव पीपली के कई लोगों को साथ लेकर गंगाराम के घर गया था। कृषक रामो ने जानकारी दी है कि गंगाराम सब मामले निपटा दूंगा ऐसा कह कर के आश्वासन दिया है ।

अब हम आपको गंगा राम नायक का परिचय देते हैं गंगा राम नायक विद्युत विभाग में कोई अधिकृत ठेकेदार या कामगार नहीं है। वह किसी भी ठेकेदार का सुपरवाइजरी या गैंग लीडरी ही करता है। सूत्रों की माने तो बसना क्षेत्र के कई दर्जन गांवो में गंगा राम नायक के ठगी के अनगिनत किस्से हैं।

आश्चर्य का विषय है कि गंगा राम नायक कोई अधिकृत व्यक्ति नहीं है फिर भी किसानों के लिए ट्रांसफार्मर लगवाना,कनेक्शन दिलवाना,खम्भे गड़वाना,तार खिंचवाना,टेम्पररी कनेक्शन,परमानेंट कनेक्शन करवाने एवं फाईल कम्प्लीट करवाने हेतु गंगा राम ने किसानों से हजारों हजारों रुपए लेकर अब घुमा रहा है।गंगा राम नाइक जैसे एक सुपरवाइजर/गैंग लीडर जो विद्युत विभाग में बड़े-बड़े कारनामे करने में माहिर कहा जाता है।

परंतु दुर्भाग्य का विषय है कि इसकी विद्युत विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं है।

किंतु अब पाप का घड़ा भर जाने वाली कहावत गंगा राम पर चरितार्थ होने जा रही है।

गंगा राम नायक के शिकार हुये कई किसान लिखित शिकायत दे रहे हैं। जिसके आधार पर उच्च अधिकारियों को शिकायत की जाएगी एवं थाना बसना में सामूहिक f.i.r. करवाया जाएगा ।

हम आपको बता दें गंगाराम नायक के जानकारों के अनुसार 10 वर्ष पूर्व गंगाराम नायक की माली हालत बिल्कुल खस्ता हालत थी। आज गंगा राम नायक दर्जनों एकड़ जमीन खरीदा चुका है। आलीशान भवन भी बना चुका है ।

देखने वाली बात यह है कि क्या सुपरवाइजरी करने वाला व्यक्ति इतनी कमाई कैसे कर सकता है बिल्कुल संभव नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के किसानों से उल्टे सीधे बिजली के काम करवाने के नाम पर मात्र आश्वासन से कई लाख रुपए ले लिए हैं।महीनों हो गए किसानों का काम नही होने पर किसान भटक रहे हैं।कोई उन्हें न्याय नही दिलवा पार रहा है, ऐसी स्थिति में ब्रेकिंग ADN न्यूज़ ने किसानों के हित में न्याय दिलवाने का बीड़ा उठाया है ।जिसकी अगले अंक में मय सबूतों के लोगों के बयानों के साथ एवं अधिकारियों के पक्ष सहित ब्रेकिंग ADN प्रकाशन एवं प्रसारण करेगा।

प्रधान संपादक

ब्रेकिंग ADN न्यूज़

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html