वार्ड नंबर 6 में संक्रमित कुत्ते यहां वहां मरे पढ़े पाए जा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ब्रेकिंग ADN न्यूज़ ने समाचार द्वारा अवगत कराया था कि वार्ड नंबर 6 में कई कुत्ते बीमारी से ग्रसित हैं। जिसकी सूचना फोन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी को भी हमने दी थी ,किंतु किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने अभी तक कोई सुध नहीं लिया और ग्रसित कुत्ते यहां वहां मर रहे हैं। आज वार्ड नंबर 6 में बड़ी मस्जिद के पास एक कुत्ता मरा हुआ पड़ा हुआ है। एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है ।प्रश्न ये है कि नगर पंचायत ने अभी तक किस भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की है ना ही इन कुत्तों को कहीं अन्यत्र किया है ना ही उनका कोई माकूल इलाज किया ।ये कुत्ते खुद तो ग्रसित हैं कहीं ऐसा ना हो कि मानव जाति के लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी ना कर दें?






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments