प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में विभाग के बड़े अधिकारी व ठेकेदार के मिली भगत के चलते सड़क निर्माण

इस्माईल खान की कलम से
सरसीवा :- गोपालपुर से गताडीह प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे विभाग के बड़े अधिकारी व ठेकेदार के मिली भगत से सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है ।और सड़क निर्माण में खुले आम भ्रष्टाचार कर रहे है।
जानकारी हो कि- इन दिनों बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें गोपालपुर से गाताडीह का भी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसका विभाग के द्वारा बोर्ड लगाकर कुछ इस प्रकार की जानकारियां दी गई है उक्त सड़क का अनुबंध क्रमांक डी एल 02 / 66 आरआरडीए 2020 -21 उक्त सड़क का कार्य प्रारंभ 13 मार्च 2020 से कार्य शुरू होना था जो 2021 के जनवरी माह से सड़क का कार्य शुरू हुआ है। जानकारी हो कि उक्त सड़क की लंबाई 11 - 20 किलोमीटर है जिसकी स्वीकृत राशि 5 करोड़ 56 लाख 19 हजार है।

जिसका निर्माण एजेंसी ठेकेदार रामनिवास अग्रवाल नैला जांजगीर है उक्त सड़क निर्माण का एसडीओ एम डी यादव एवं कार्य पालन अभियंता अखिलेश तिवारी है, उक्त सड़क निर्माण भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के वित्तीय सहयोग से क्रियान्वयन होना है, विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 6 लाख 59 हजार रुपए हैं उक्त सड़क में बीटी 10 - 85 किलोमीटर निर्माण करना है वहीं उक्त सड़क में सीमेंट कंक्रीट इन 0.35 किलोमीटर पुलिया 2 नग निर्माण होना है।सम्बन्धित सड़क के पैकेज क्रमांक सीजी 07 कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि 12 मार्च 2021 है।

जिसमे विभाग के बड़े अधिकारी व ठेकेदार के मिलीभगत से सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है पूर्व में बने पक्की सड़क को उखाड़ कर उसका मटेरियल सड़क के किनारे किनारे डाल दिया जा रहा है वह सड़क निर्माण में आने वाले गड्ढे को उसी सड़क के उखाडे हुए( मेटल )से भराई कर दिया जा रहा है जबकि नियम यह है कि पूर्व में बने हुए सड़क जो खराब हो चुके है उस सड़क के डामर के( मेटल) को उखाड़ कर उसको बाहर फेंकना है और सड़क के दोनों तरफ अगल-बगल नए सिरे से जेसीबी से खुदाई कर उसमें गिट्टी और डस्ट का (बेस बनाकर )डालना है व पानी छिड़क कर रोलर से दबाना है पर वैसा यहाँ नही किया जा रहा है। पुराने उखड़े हुए मेटल को डालकर रोलर चला दिया जा रहा है वहीं सड़क के दोनों तरफ मुरूम डालना था पर मुरूम के जगह सड़क के किनारे अगल बगल के खेतों से मिट्टी को खुदाई करवा कर डाल दिया जा रहा है। जानकारी हो कि जब से सड़क निर्माण कार्य चालू हुआ है तब से दो अलग-अलग स्थानों में पुलिया निर्माण किया जा रहा है जिसमें निर्माण चल रहे पुल के बगल से खेत में डायवर्सन बना दिया गया है। और आज तक उस (कच्ची) डायवर्सन में एक भी दिन पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे आम राहगिरो को काफी धूल -मिट्टी से भरे हवाओं से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा मानक के अनुसार मापदंड से सड़क निर्माण नहीं हो रहा है ठेकेदार के नुमाइंदों द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं देते हुए ,अपने मनमौजी तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है गोपालपुर से गाताडीह सड़क निर्माण कार्य जारी है

लेकिन उक्त निर्माण के दौरान गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि जाहा मुरुम डालना है वहां कार्य एजेंसी द्वारा मिट्टी डाली जा रही है और जहां गिट्टी और डस्ट का बेस बनाकर डालना है वहां सड़क के उखड़े हुए मेटल को डाला जा रहा है इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
वर्जन।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण --एसडीओ- एमडी यादव
जो सड़क निर्माण हो रहा है वो सब कुछ विभाग के उच्च अधिकारियो के निर्देशानुसार हो रहा है, आगे मै सड़क निर्माण के बारे में किसी प्रकार की कोई भी जानकारी नही दे सकता जानकारी लेना है तो हेड ऑफिस जाकर ले लो।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments