रमेश सूर्या बने प्रगतिशील सतनामी समाज बसना शहर के अध्यक्ष।

बसना शहर के लिए गौरव का विषय है कि रमेश सूर्या प्रगतिशील सतनामी समाज बसना के शहर अध्यक्ष बने हैं ।वे हमेशा से राजनीति से जुड़े रहे हैं ।वर्तमान में यह बसना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद पति भी है ।तथा पूर्व में भी पार्षद रह चुके हैं रमेश सूर्या अपने आप को कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में मानते हैं एवं उन्होंने पूर्ण निष्ठा से समाज के लिए एवं जनता की हित में कई ऐसे काम किए हैं जिन्हें नगर एवं वार्ड वासी हमेशा याद रखते हैं। रमेश सूर्या के नगर अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का ताता लगा हुआ है, खासकर सुबह की बेला में चाय ग्रुप के समस्त सदस्य जिन में अशोक जोशी,जगदीश दास,गौतम धृतलहरे,मनीष वाधवा,मुश्फिक खान, गजेंद्र साहू(गज्जू) ""नगर पंचायत अध्यक्ष बसना""नीरज अग्रवाल,रविंद्र पाल वाधवा उर्फ डब्बू,निर्मल दास, अभिमन्यु जयसवाल,किफायत उल्ला खान,तथा अनीस लाला दानी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments