google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दादागिरी एवं गुंडा गर्दी पर उतारू।

Feb 3, 2021
2 min read

महिलाओं का समूह बना कर उन्हें ऊंचे ब्याज दर में पैसे दे कर सप्ताहवार कड़ाई से वसूलना इनके क्रियाकलाप में शामिल है। कोरोना काल में लोग अपनी जीवन निर्वहन बड़ी मुश्किल से कर पा रहे थे और भारत फाइनेंस के कर्मचारी अपने तानाशाही अंदाज में वसूली करने पर आमादा है।

वार्ड नंबर 6 कबीर नगर बसना में भारत फाइनेंस के दो कर्मी शुभम पाणिग्रही एवं फिरोज यादव ने महिला हितग्राही को अंगूठा लगाने पर मजबूर किये, कि कोरोना काल में जो पैसा आप लोग नहीं पटा पाए हो उसे कंपनी रिफाइनेंस कर समायोजन करेगी ।जिसका तुम्हें फाइनेंस चार्ज एवं विमा फीस भी देना होगा अन्यथा अभी इसी समय हमारे पूरे रकम हमें वापस दो वरना हम तुम्हारे घर में ताला लगा देंगे। महिला हितग्राही से जबरिया अंगूठा लगाकर 1200रुपये लोन फीस एवं बीमा की राशि की मांग करने लगे। महिला इनके प्रताड़ना से घबराकर जान देने तक उतारू हो चली थी। महिला स्वयं ब्रेकिंग ADN न्यूज़ कार्यालय पहुंच कर अपनी व्यथा बताई। जिसे समाचार बनाने एवं थाने में आवेदन देकर न्याय दिलवाने की समझाइश दी गई है ।

आए दिन फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की गुंडागर्दी एवं दादागिरी की खबर प्रकाशित होते रहती है।

महिलाओं के साथ बदज़ुबानी एवं बदसुलूकी की घटना आम बात हो चली है ।

यहां यह बताना लाजिमी होगा कि प्रति सप्ताह महिलाओं की भीड़ लगाकर मीटिंग के बहाने फाइनेंस कर्मी किसी एक महिला के घर जमा होते हैं और फिर धमकी चमकी चलता रहता है। विदित हो कि सभी महिलाओं के बीच यह इक्के दुक्के पुरुष रहते हैं और बदसलूकी भी करते पाए गए हैं।

भारत फाइनेंस कंपनी के दोनों कर्मी शुभम पाणिग्रही एवं फ़िरोज़ यादव पर उक्त महिला ने जबरिया अंगूठा लगवाकर प्रताड़ित करने एवं धमकी देने जैसे कृत्य पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html