0खरीदी केंद्रों में धान का अंबार 0डी ओ नहीं कट रहा 0बफर स्टाक से कई गुना धान खरीदी हुआ

0प्रभारी,समिति हलाकान
0अधिकारियों का केवल आश्वासन।
0 धरातल पर कार्य शून्य।
0 खरीदी केंद्र के बाहर खेत व रोड पर धान का स्टॉक लगा।
0 लगभग महासमुंद जिले के सभी खरीदी केंद्रों का बुरा हाल।
0 नवीन धान खरीदी केंद्र सलखंड में किसानों ने रोड पर रखा अपना धान 0प्रभारी मजबूर

...प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में धान का परिवहन नहीं होने से बाहर स्टॉक से कई गुना धान का जाम हो जाना खरीदी केंद्र प्रभारी एवं समितियों के लिए वेसबब चिंता का कारण बना हुआ है। समय पर धान का उठाव ना होने पर फड़ में धान तौलाई के लिए भी जगह नहीं बन पा रही है।

जिससे धान के रखरखाव हेतु डेनेज ,तारपोलिन व स्थान का अभाव तथा बेवजह सुखद की संभावना जिसे समितियों को आर्थिक हानि होने की पूर्ण संभावना बलवती हो रही है ।

जबकि शासन के निर्देशानुसार 72 घंटे के भीतर परिवहन किया जाना प्रस्तावित है।उपार्जन केंद्रों में बफर लिमिट से कई गुना मात्र धान के होने से परेशानी का सबब बना हुआ है ।

सभी उपार्जन केंद्र के प्रभारी एवं समिति प्रबंधकों ने जिला खाद्य अधिकारी महासमुंद ,जिला अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जिला महासमुंद तथा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखाओं को अपनी व्यथा को लिखित में दिया है।

समय रहते अभिलंब यदि इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो स्थिति विकराल हो जाएगी जिससे धान खरीदी प्रभारी,समितियां एवं किसान परेशान रहेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments