google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्राथमिक शाला को स्मार्ट शाला बनाने सरपंच ने की प्रोजेक्टर देने की घोषणा

Feb 22, 2023
2 min read

21 फ़रवरी 2023 शासकीय प्राथमिक शाला केंवटापाली में शाला प्रबंधन समिति की बैठक शाला समिति के सक्रिय, ऊर्जावान, शाला के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान अध्यक्ष श्री हेमलाल सावजी की अध्यक्षता तथा ऊर्जावान युवा सरपंच श्री

विरेन्द्र चौहान जी की उपस्थिति में संपन्न हुयी. बैठक में अन्य

सदस्य श्रीमती मथुरा साव, श्रीमती पिंकी चौहान, श्रीमती उकिया सिदार, श्रीमती उपासना बरिहा, श्री रविलाल चौहान , श्री सागर चौहान, श्री मनोज साव, शाला प्रमुख श्री कुशल गजेन्द्र व अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में शाला के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुयी. बच्चों के नियमित उपस्थिति व अध्ययन अध्यापन में सुधार पर चर्चा हुयी. शाला प्रमुख श्री कुशल गजेन्द्र ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के क्षमता विकास पर विस्तार से चर्चा की.

तथा ये बताया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये शाला के चारों प्रमुख स्तम्भ बालक, शिक्षक, पालक और समाज को मजबूत होना जरुरी है. स्कूल के पाठ्यक्रम के अलावा नैतिक शिक्षा और संस्कार देना जरुरी है.

इसीलिए तारतम्य में ग्राम प्रमुख शाला के प्रति समर्पित निष्ठावान युवाओं के प्रेरणा स्रोत श्री विरेन्द्र चौहान जी ने ग्राम पंचायत को टावर कम्पनी से मिलने वाली स्थापना शुल्क की राशि 25000/- का प्रोजेक्टर स्कूल को स्मार्ट शाला बनाने के लिये देने की घोषणा की. साथ ही ग्राम पंचायत को मिलने वाली स्थापना शुल्क की देय राशि 18 माह होने पर भी नहीं मिलने पर जिओ कंपनी के लिये नाराजगी व्यक्त की. तथा जिओ कम्पनी से जल्दी ही राशि जमा करवा कर प्रोजेक्टर देने की बात कही. चुंकि आश्रित ग्राम आमाभौना छोटा गांव होने के बावजूद शाला प्रमुख श्री राजेश साव जी शाला के प्रति समर्पण और निष्ठा की वजह से शाला में प्रोजेक्टर उपलब्ध है. केंवटापाली में भी प्रोजेक्टर लग जाने के बाद ग्राम पंचायत केंवटापाली के दोनों शाला का स्मार्ट शाला में उन्नयन हो जायेगा.

सरपंच महोदय के इस घोषणा पर शाला के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और शाला प्रमुख श्री कुशल गजेन्द्र ने सरपंच जी और अध्यक्ष महोदय के समर्पण, निष्ठा और सदस्यों के सक्रिय सहभागिता पर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया. और भविष्य में भी ऐसी सहयोग भावना के लिये निवेदन किया जिससे शाला का सर्वांगीण विकास हो सके.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html