*स्वास्थ्य मंत्री का बयान किस ओर इशारा करता है।*

*स्वास्थ्य मंत्री का बयान किस ओर इशारा करता है।*
0भविष्यवाणी,बड़बोला पन,डर या डराने हेतु,या के तथ्य पूर्ण?
*मुख्यमंत्री जी स्थिति स्पष्ट करें? छत्तीसगढ़ की जनता इस प्रकार के बयान से भय महसूस कर रही है...
इस वक्त पूरी दुनिया(कोविड19)कोरोना वायरस (संक्रमण) के दौर से गुज़र रही है,ऐसे वक्त में उससे निपटने युद्ध स्तर की तैयारी के साथ पूरे संसाधनों को इस वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए लड़ाई जारी रखी गई है । वहीं छत्तीसगढ़ में सरकार के ही मंत्री मंंडल में आपसी तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है। तभी प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री टी.एस.सिंहदेव इस युद्ध में बीमारी से लडने वाले बड़े योद्धा के रूप में अभी तक जान पड़ते हैं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थय मंत्री का एक ऐसा बयान जो छत्तीसगढ़ के लोगो की नीद उड़ा गया है।उन्हों ने अपने बयान में कहा है कि राज्य की 10% आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है, साथ ही लगभग 6000 लोगों की मौत होने की बात उन्होंने इतनी सहजता से कह दी है,जिसका आमजन पर नकारात्मक असर सा दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल तो नही खोल दी? बड़ा ही अफसोस नाक और हैरत में डालने वाली बात है साथ ही निंदनीय भी है।स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बैठे टी.एस.सिंहदेव को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।अभी समय है मनोबल बढ़ाने का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छत्तीसगढ़ के आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराना चाहिए ना कि छत्तीसगढ़ की जनता को डराने चाहिए। युद्ध के दौरान सेनापति स्तर के लोगों का भविष्यवक्ता के रूप में इस तरह बयान देना मनोबल तोड़ने वाला होता है। अतः सिंहदेव का बयान युद्ध के अंतिम परिणाम आने के पहले ही सेनापति का हार स्वीकार करने जैसा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments