google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाबा साहेब की जयंती पर सरसींवा युवा कांग्रेसियों द्वारा बाइक रैली का आयोजन

Apr 14, 2023
2 min read

माननीय चंद्रदेव राय जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम सारधाभाठा में बाबा साहेब जी के चलचित्र पर पुष्प अर्पण कर पूजा अर्चना किया गया |

आज सफल समृद्ध भारत के संविधान रचयिता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र के युवा कांग्रेसियों द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया था। उक्त रैली में दर्जनों की संख्या में गांव में घूमते हुए सरसीवा से बिलाईगढ़ पहुंचे l जहाँ रास्ते मे उन्हें जहाँ जहाँ बाबा साहेब जी की प्रतिमाएं दिखीं सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बाबा साहब के अनुयायियों के भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब ने हर समाज के उत्थान और विकास के लिए अपना भरपूर योगदान दिया है जिसके कारण आज हम पढ़ लिख कर इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। उक्त अवसर पर विधायक के साथ साथ रैली में हजारो लोग शामिल थे

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी के द्वारा अनेक स्थानों पर निर्माण कार्यों का भूमिपुजन करते हुए बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदवन में सतनाम समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गयाl

रैली में सारंगढ़ बिलाईगढ़ विधानसभा के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एवं आमजन हजारो की संख्या में शामिल हुए l आज माननीय चंद्र देव राय जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ग्राम सेंदुरस में भी भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर अनावरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक महोदय के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल के साथ-साथ बाबा भीमराव अंबेडकर के अनुयायी हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html