कार से मिली 98 KG चांदी , पुलिस ने जीएसटी और इनकम टैक्स की टीम को बुलाया.....

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 98 किलो चांदी के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है | पकड़ी गई चांदी की कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है | कार ड्राइवर चांदी से संबंधित कोई भी कागज पुलिस को नहीं दिखा सका | जिसके बाद यह आशंका जताई जा रहा है कि शख्स चांदी तस्करी कर उरई से कानपुर ले जा रहा था | पुलिस ने इसकी जानकारी जीएसटी व इनकम टैक्स की टीम को दी है, इस मामले पर सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर झांसी हाईवे से कार सवार तस्कर चांदी लेकर कानपुर की ओर जा रहा है, बारा टोल से पहले हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी गई, कार को रोक कर तलाशी ली तो बैग में भरी चांदी मिल गई. चालक नितिन से चांदी के अभिलेख मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका, साथ ही चांदी के व्यापार से संबंधित भी कोई जानकारी नहीं दे सका, उसे हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई, चांदी व कार को कब्जे में लिया है. कार सवार युवक मुंबई का रहने वाला है, पुलिस उससे ये जानने की कोशिश कर रही है कि वह उरई में कहां से चांदी लेकर निकला था, साथ ही कानपुर में किसे देने जा रहा था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments