google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 महिला समेत 9 लोग गिरफ्तार, फर्जी काल सेंटर का पर्दाफाश, अमरीकी नागरिकों को लगा रहे थे चुना....

Jul 6, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग:- पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध को अंजाम देने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी को अंजाम देते थे। चौहान टाउन में चल रहे अवैध कॉल सेंटर से दो महिला सहित 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे और उनके कंप्यूटर और मोबाइल में वायरस भेजकर ठगी करते थे।नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौहान टाउन बी/2 में छापेमारी की। यहां 6 पुरुष और 2 महिलाएं अवैध कॉल सेंटर संचालित करते पाए गए। मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा को होटल बेल से हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला कि अर्जुन शर्मा, हर्ष अवस्थी और सम्यक के साथ मिलकर यह रैकेट चला रहे थे।आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। फर्जी वेबसाइट और ई-सिम के जरिए अमेरिकी नागरिकों के डिवाइस में वायरस भेजते थे। इसके बाद कॉल सेंटर से संपर्क कर वायरस हटाने के नाम पर 80 से 200 अमेरिकी डॉलर की मांग करते थे।

भुगतान ई-वॉलेट और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लिया जाता था। जिसके लिए टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था। ठगी के बाद पीड़ित के डिवाइस को एंटी-वायरस से साफ कर दिया जाता था और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था, ताकि कोई शिकायत न हो सके।मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा के निर्देश पर सम्यक ई-वॉलेट उपलब्ध कराता था, जिसमें ठगी की रकम जमा होती थी। इस रकम का 15-20 प्रतिशत कमीशन के रूप में सम्यक रखता था और बाकी राशि हवाला के जरिए अर्जुन शर्मा को भेजी जाती थी। कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों को 25,000 से 30,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता था। पुलिस ने गिरोह के संतोष थापा 24 वर्ष निवासी लाबान, ईस्ट खासी हिल्स, शिलांग, मेघालय, मुकेश नाथ 24 वर्ष, विवेक देव 24 वर्ष, विशाल कर 26 वर्ष, अनिश आर्यन 29 वर्ष निवासी बरारी, भागलपुर, बिहार, अर्जुन शर्मा 23 वर्ष निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी, सूरजकुंड, फरीदाबाद, अमित कुमार सिंह 30 वर्ष निवासी मदनपुर खादर, सरिता विहार, नई दिल्ली, पियाली देव 24 वर्ष निवासी लाइथोमुखरा, ईस्ट खासी हिल्स, शिलांग, मेघालय व रिया राय 27 वर्ष निवासी चौहान टाउन, स्मृति नगर, सुपेला, दुर्ग को गिरफ्तार किया है।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html