google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजेश अवस्थी सहित 9 सदस्यीय फिल्म विकास निगम एडवाइजरी बोर्ड गठित |

Oct 29, 2024
2 min read
  • राजेश अवस्थी सहित 9 सदस्यीय फिल्म विकास निगम एडवाइजरी बोर्ड गठित |


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लम्बे समय से छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माताओं की मांग को देखते हुए फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष की घोषणा से पहले एक एडवाइजरी कमेटी बनाई है, जिसमें भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, फिल्म अभिनेता एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी को इस बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। डॉ. रमन सिंह के तृतीय कार्यकाल में राजेश अवस्थी को अंतिम महीने में फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद भूपेश बघेल की सरकार में इसमें नियुक्ति नहीं हुई थी।

फिल्म निर्माताओं द्वारा लम्बे समय से पुनः मांग किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस पर विचार कर नई नीति निर्धारण करने हेतु राजेश अवस्थी सहित 9 सदस्यों की यह कमेटी बनाई है। यह कमेटी फिल्म इंडस्ट्री के लिए जो आवश्यक सुविधाएँ होनी चाहिए, इस पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सरकार को देगी। इसके बाद सरकार नए सुझावों को फिल्म नीति में लागू कर फिल्म विकास निगम के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करेगी। राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी एवं बॉलीवुड की फिल्मों में काफी लम्बे समय से सक्रिय हैं एवं उन्होंने बतौर अभिनेता एवं लाइन प्रोड्यूसर बहुत-सी फिल्मों, धारावाहिकों एवं वेब सीरीज में काम किया है। अन्य सदस्यों के अनुभव को देखते हुए यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है, कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव मांगे जाने पर में फिल्म सिटी एवं नया रायपुर के लिए विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव लेकर संस्कृत विभाग के संचालक एवं पर्यटन के एमडी विवेक आचार्य गए थे। इस पर भी जल्द काम होने की संभावना है जिससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों की भी छत्तीसगढ़ में शूटिंग होने की संभावना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html