google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

9 बदमाश गिरफ्तार, गोदाम में बड़ी डकैती.....

Dec 17, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर - विश्रामपुर इलाके में एसईसीएल के गोदाम में हुई सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए पिकअप वाहन और हथियार भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है।


दरअसल 16 दिसंबर को एसईसीएल के गोदाम में लगभग 10 लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे और वहां के गार्ड को बंधक बनाकर गोदाम में रखें 20 किलो के बट चुरा कर ले गए थे। इसके बाद एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा विश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस मैं सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें कुछ आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने उन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उनके निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके पास से घटना में उपयोग किए गए पिकअप वाहन और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिक बताए जा रहे हैं, जबकि अभी भी एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल सभी आरोपियों पर डकैती का मामला दर्ज कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html