झरने में फंसे 80 लोगो का किया गया रेस्क्यू, जाने कहा का है ये हादसा...

तेलंगाना के मुत्याला धारा झरने से कुल 80 फंसे हुए पर्यटकों को बचाया गया। एसपी मुलुगु ने बताया, हमने हर समूह से सत्यापन किया और अब कोई भी पीछे नहीं बचा है. उन्हें पानी और चिकित्सा सेवाएं दी गई हैं। एक लड़के को बिच्छू ने काट लिया और उसका इलाज कर दिया गया है। 90 फीसदी पर्यटकों का स्वास्थ्य ठीक. बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। तेज बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने जानकारी दी कि कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें को दक्षिण ओडिशा, पश्चिम खाड़ी के के ऊपर उत्तरी आंध्र तट पर कम दबाव का सामना कर रहे हैं। इसलिए इसकी वजह से अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ओडिशा में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments