8 छात्राएं छत से कूद कर छात्रावास से हुए फरार....छात्रावास में मचा हडकंप

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कटघोरा के भारत भवन खुटरीगढ़ में संचालित छात्रावास से आठ छात्राएं छत से कूद कर फरार हो गई। जिसके बाद बाद आनन फानन में बच्चो की खोज शुरू कर दी गई, वही घण्टो मशकत के बाद तानाखार के आसपास सभी बच्चे मिले, जिन्हें सकुशल वापस छात्रावास लाया गया। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है।
बताया जा रहा है कि अपने-अपने घर जाने के लिए 8 छात्राएं सुबह भोर में छत से कूद फरार हो गई थी, जिसके सुबह शिक्षकों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल बच्चों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया, वही तानाखार से सभी बच्चों को सकुशल वापस लाया गया। वही छात्रावास प्रबंधन ने कटघोरा पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि यहां NGO के द्वारा छात्रावास में 39 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्पायर NGO दिल्ली की कम्पनी ग्रामीण क्षेत्र के ड्राप आउट किये बच्चों को शिक्षा दे रहीं हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments