google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार....पढ़ें पूरी खबर

Oct 16, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे और बहू पर जानलेवा हमला होने के मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हत्या और डकैती मामले में 8 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर में छिपे हुए थे आरोपी , बता दें कि यह सभी 8 आरोपी मकान खाली कराने और सुपारी किलिंग का काम करते हैं। यह कांपा पंडरी के निवासी बताए जा रहे हैं।


इन आठ आरोपियों शेख नादिम, समीर बाग, रिखी राम, मोहम्मद अब्दुल माजीर खान,सुनील वर्मा, जलधर बाग,नुहरूददीन, मनीष वर्मा को धमतरी पुलिस ने रायपुर के कांपा पंडरी से गिरफ्तार है। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये 8 आरोपी हत्या, मकान खाली कराने एवं मारपीट कर हाथ पैर तोड़ने के नाम पर एक लाख रुपए की सुपारी लिए थे।


दरअसल, इन आरोपियों द्वारा इस हमले में पूर्व विधायक के बेटे की मौत हो गई है, जबकि मृतक की पत्नी का इलाज जारी है। घटना से गुस्साए भाजपाईयों ने कुरूद थाने में जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ग्राम मरौद निवासी भाजपा नेता मृतक चंद्रशेखर गिरी का जमीन को लेकर अपने भाईयों के साथ विवाद चल रहा था। वहीं रविवार की सुबह उसके दोनों भाई 10 से 12 लोगों के साथ उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और चंद्रशेखर गिरी और उसकी पत्नी पर लाठी डंडे से जमकर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर भाजपाईयों ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए धमतरी एसपी, कुरूद एसडीओपी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html