चलाए जाएंगे 75 और ट्रेनें, दिवाली मनाने घर पहुंच रहे रेलवे यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली- दिवाली और छठ में बिहार के लिए 75 और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। त्योहारी मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने बुधवार को यह घोषणा की। ये ट्रेनें पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में पटना, गया, दानापुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के दर्जनभर स्टेशनों पर आएंगी-जाएंगी। नई दिल्ली, आनंद विहार, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, मुबंई, पुणे, कोटा, उधना, अहमदाबाद आदि रेलवे स्टेशनों से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए ये ट्रेनें चलाई जाएंगी। नई दिल्ली, आनंद विहार, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, मुबंई, पुणे, कोटा, उधना, अहमदाबाद आदि रेलवे स्टेशनों से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए ये ट्रेनें चलाई जाएंगी।
रेलवे अफसरों ने बताया कि दिवाली और छठ के लिए कुल 75 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के द्वारा कुल 1131 फेरे लगाए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों द्वारा 1 लाख 50 हजार बर्थ उपलब्ध कराई गई हैं। पिछले साल इस दौरान कुल 60 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया था, जिसके द्वारा कुल 696 फेरे लगाए गए थे। इनमें 1 लाख 5 हजार बर्थ थीं।
इन ट्रेनों में पटना के लिए 18, दानापुर के लिए 17, बरौनी के लिए सात, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के लिए चार-चार ट्रेनें चलेंगी। इनमें कई का परिचालन दिसंबर तक किया जाएगा। जयनगर, रक्सौल, सहरसा, समस्तीपुर, पाटलिपुत्र के लिए भी विभिन्न स्टेशनों से साप्ताहिक या हफ्ते में दो दिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments