70 प्रतिशत रेलकर्मी पुरानी पेंशन की मांग पर हड़ताल के समर्थन में.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धनबाद - टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के 70 प्रतिशत रेलकर्मी पुरानी पेंशन की मांग पर हड़ताल के समर्थन में है, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के जोनल सचिव शशि मिश्रा ने यह रिपोर्ट केंद्रीय कमेटी में भेजी है, उन्होंने बताया कि हड़ताल के मुद्दे पर रेलकर्मियों का समर्थन जुटाने के लिए जोन के सभी मंडल के ब्रांच स्तर में गुप्त मतदान से समर्थन जुटाया गया है, इसमें 70 प्रतिशत रेलकर्मी पुरानी पेंशन चाहते हैं |
दिल्ली में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के केंद्रीय कार्यकारणी की पेंशन को लेकर बैठक होगी, संयुक्त बैठक में दोनों फेडरेशन संयुक्त रूप से हड़ताल का निर्णय लेकर दिन की घोषणा कर सकते हैं | इधर, पुरानी पेंशन की मांग पर गुप्त मतदान का अभियान चक्रधरपुर मंडल मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने भी टाटानगर से बंडामुंडा तक चलाया था. दक्षिण पूर्व जोन के रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल में भी मेंस यूनियन व मेंस कांग्रेस समर्थक रेल कर्मचारियों ने गुप्त मतदान में भाग लेने के साथ दूसरों को प्रेरित करने का अभियान चलाया था |
खटिक को दलित श्रेणी में शामिल करने को सर्वे राज्य सरकार के द्वारा खटिक जाति को दलित श्रेणी में शामिल करने को लेकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में सर्वे कराया है. इसके लिए सर्वे ऑफिसर डॉ. शब्बीर हुसैन एवं संजय कुमार मेहता जमशेदपुर पहुंचे हैं, सर्वे ऑफिसर ने हल्दीपोखर और सरायकेला जाकर सर्वे कार्य पूरा कर लिया है, इस कार्य में समाज के लोगों ने भी सर्वे ऑफिसर को सहयोग किया, इनमें राधेश्याम सोनकर, राजेश सोनकर, रमेश सोनकर आदि थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments