गिरिडीह में एक दिन में 70 डेंगू पीड़ित मिले.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
झारखंड में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए शुक्रवार को 373 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से एक दिन में 70 डेंगू पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, झारखंड के गिरिडीह जिले में सबसे ज्यादा 33 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम और देवघर में क्रमश 16 और 12 मामले सामने आए हैं। साल 2023 में एक जनवरी से 6 अक्टूबर तक झारखंड में डेंगू के 1,827 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस अवधि में बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या छह है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी छह मौतें पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 15,661 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। अधिकारी के मुताबिक, इसी तरह शुक्रवार को चिकनगुनिया की जांच के लिए 59 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए, लेकिन किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments