सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान- हनुमानगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। देर रात्रि को नोरंगदेसर गांव के पास हुआ यह सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना पर हनुमानगढ़ एसपी और एसडीएम दुर्घटना स्थल पहुंचे है। हादसे के बाद मेगा हाई वे पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
ओवरटेक करते समय कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इस हादसे में मां, दो बेटे, दो बहुएं, पोता और पोती की मौत हो गई। सभी मृतक टाउन थाना क्षेत्र के नोरंगदेसर गांव के रहने वाले है। यह भीषण हादसा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र के नोरंगदेसर के पास की शनिवार शाम कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इसमें कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची टाउन पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments