google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पैमेंट लिंक भेजते ही खाते से कट गए 7 लाख रुपए...

Oct 31, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- गूगल पर कस्टमर केयर के फर्जी टोल फ्री नंबर अपलोड कर उनके माध्यम से ठगी के मामले पूर्व में सामने आए है। कोतवाली रायगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है । ठग ने एमआई टीवी मरम्मत के नाम पर कस्टमर केयर का इंजीनियर बनकर स्थानीय रहवासी से 7 लाख रूपये की ठगी कर लिया ।


पीड़ित कल थाना कोतवाली में आवेदन देकर ऑनलाइन ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़ित ने बताया कि दिनांक 13/10/2023 को उसने MI टीवी के मरम्मत के लिये गूगल से कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और कॉल किया, थोड़ी देर बाद एक अंजान नंबर से पीड़ित के व्हाट्सएप पर पैमेंट का एक लिंक भेजा गया जिसमें रजिस्ट्रेशन/सर्विस 400 रूपये बताया गया । पीड़ित अपने UPI के माध्यम से लिंक में रूपये भेजने का प्रयास किया किन्तु रकम नहीं जमा होने का पता चला ।


उसके बाद फिर एक नये मोबाईल नंबर से फोन आया जिसने बोला कि मैं कस्टमर केयर का इंजीनियर बोल रहा हूं यदि आपका लिंक में पेमैंट नहीं हो रहा है तो हम आपके घर आकर टी वी मरम्मत करने के बाद चार्ज घर पर नगद ले लेंगे । दिनांक 20/10/2023 के सुबह बिना जानकारी के खाता से पैसे कटने का आभास होने पर तुरंत बैंक जाकर बैंक खाता तथा यूपीआई नंबर व एटीएम कार्ड को बंद करवाया । बैंक से जानकारी मिला कि दिनांक 14/10/2023 से 20/10/2023 तक लगभग 7,00000 सात लाख रूपये खाते से यूपीआई के माध्यम से वाले मोबाईल नंबर के धारक द्वारा रूपये निकाला गया है। आवेदन पर कस्टमर केयर मोबाइल धारक अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html