google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

7 घायल, पानी की पाइपलाइन कनेक्शन को लेकर दो परिवारों में झड़प...

Oct 17, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- बाहरी उत्तरी दिल्ली में पानी की पाइपलाइन कनेक्शन को लेकर दो परिवारों के बीच झड़प हो गई। जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दो क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाने में झगड़े के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच करने पर यह पता चला कि दो परिवार पानी की पाइपलाइन को लेकर विवाद में शामिल थे।”


एक परिवार, जिसमें तुलसीराम, अजय, माणिक और दीपिका शामिल हैं, वे अपने पास के दो घरों को पानी की पाइपलाइन से जोड़ना चाहते थे। हालांकि, पड़ोसी परिवार, जिसमें गौरव, उपेंद्र और बबीता शामिल थे, उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी, जिस वजह से झगड़ा हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि झगड़े के दौरान, दोनों परिवारों के सदस्य घायल हो गए। घायलों की पहचान गौरव, उपेंद्र, बबीता, तुलसीराम, माणिक, अजय और दीपिका के रूप में हुई है।


अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है और गौरव, अशोक, माणिक और तुलसीराम को गिरफ्तार किया गया है।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html