google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

7 डॉक्टरों ने दिया नौकरी से इस्तीफा, जाने पूरा मामला....

Sep 27, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे यूपी के मुरादाबाद जिले के सरकारी अस्पतालों को सात डॉक्टरों के इस्तीफा दे देने का झटका लगा है। इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों में छह एमबीबीएस और एक स्पेशलिस्ट शामिल है। इसके अलावा चार डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ने का नोटिस विभाग को दे दिया। जिससे खलबली मच गई है। शहरी क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के संचालन की कमान एमबीबीएस डिग्री धारकों को सौंपने के प्रावधान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग कई बार वॉक इन इंटरव्यू करके अपने साथ 18 एमबीबीएस को जोड़ सका।


चालीस पदों के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग को सिर्फ अठारह डॉक्टर ही मिल सके थे। इनमें से छह ने ज्वाइन ही नहीं किया था। अब छह डॉक्टरों ने इस्तीफा दे डाला। इन हालात से सकपकाया विभाग अब भर्ती के लिए 29 सितंबर को एमबीबीएस अभ्यर्थियों के अगले इंटरव्यू की तैयारी में जुट गया है। मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह ने बताया कि भर्ती होने के बाद सेवा छोड़ने के इच्छुक एमबीबीएस डिग्री धारक चिकित्सकों को एक महीने पहले इसका नोटिस देना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उसे अपना एक महीने का वेतन विभाग को करना होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html