गाज गिरने से 7 मवेशियों की मौत, महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे सभी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले में लगातार पिछले तीन दिनों से बारिश और आकाशी बिजली का कहर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण आम लोगों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ रहा है, वहीं आसमानी कहर से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है, मवेशियों की मौत से मवेशी मालिकों में हड़कंप मच गया है | जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है |
बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे मवेशी गांव के आसपास थे जहां अचानक तेज बारिश होने लगी इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए, इस दौरान अचानक आकाशी बिजली गिरने पर आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई, घटना में कुछ मवेशी बच गए. वहीं खेत में काम करने गए ग्रामीणों की नजर जब मरे पड़े मवेशियों पर पड़ी तब इसकी सूचना गांव में जाकर दी, जिसके बाद घटनास्थल पर मवेशियों के मालिक और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. मृत मवेशियों में तीन गाय दो बछड़ा और एक बैल है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments