google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रक की ठोकर से 6 लोगों की हुई मौत, पंक्चर बस से शिफ्ट हो रहे थे यात्री...

Nov 10, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह बस यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज भेजा गया है। इनमें से भी कई की स्थिति गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर कुशीनगर के पडरौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंक्चर हो गया। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर दूसरी बस में सवारियों को बैठा रहे थे। कुछ सवारियां बस में बैठ गई थीं जबकि कुछ दोनों बसों के बीच खड़ी थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए । उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन अन्य की भी मौक हो गई। कई अन्य यात्रियों की हालत भी गंभीर है।


उधर, दुर्घटना के बाद अफसरों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को अलर्ट किया। भारी संख्या में घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुला लिया गया है। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पांच एंबुलेंस से घायलों को सदर और मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html