15,860 लीटर पेट्रोल-डीजल के साथ 6 लोग गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां छुरी शहर में राजा ढाबा में दो थानों की पुलिस ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया है। पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो वहां बड़ी मात्रा में डीजल पेट्रोल पाया गया। डिब्बों में भरकर रख गए डीजल-पेट्रोल का जब आकलन किया गया तो कुल मिलाकर 15,860 लीटर डीजल पेट्रोल अवैध तरीके से भंडारण मिला।
डीजल और पेट्रोल का अवैध कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा है। इससे पहले भी जिला प्रशासन में पुलिस की टीम में कई बार छापा मारकर कार्रवाई की, लेकिन उसके बावजूद भी डीजल और पेट्रोल के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगा सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस बार सही की टीम बनाकर कार्रवाई की। जहां ढाबा संचालक राजा जायसवाल समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से जिले में चल रहे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments