एक एक उम्मीदवार की ओर से 6 एजेंट और CRPF के जवान तैनात स्ट्रांग रूम में EVM की थ्री लेयर में सुरक्षा

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। सभी ईवीएम (EVM) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में स्ट्रांग रूम में EVM की सुरक्षा थ्री लेयर में की गई है।
इसी के साथ स्ट्रांग रूम के समाने तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के जवान तैनात है। सुरक्षा के लिए CRPF और जिला पुलिस बल की सख्त तैनाती है। हर एक उम्मीदवार की तरफ से 6 एजेंट तैनात है। 8- 8 घंटे की शिफ्ट में एजेंटों की ड्यूटी चल रही है। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे की कड़ी नजर है। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीव कैमरे लगे हैं। करीब 200 से ज्यादा जवान EVM की सुरक्षा में तैनात है। पुरानी जेल के स्ट्रांग रूम में भोपाल जिले की 7 विधानसभाओं की EVM है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments