google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शराब तस्करी और सट्टा लिखने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार...

Oct 29, 2023
2 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिले में लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है। बीते सप्ताह से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा अवैध शराब पर संयुक्त कार्यवाही की जा रही है । वहीं आज दोपहर एडिशनल एसपी संजय महादेवा व साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा टीआई प्रशांत राव के नेतृत्व क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया जिसमें पुलिस टीम द्वारा आईटीआई कॉलोनी में- दिलेश्वर भारती और चंदन साहू को, बीएसएनल ऑफिस बेलादुला रोड सिंधी कॉलोनी पर विराट महंत और संकीर्तन पटेल को तथा बोईरदादर पर की गई कार्यवाही में आरोपी शाहरुख खान और शिवकुमार कुर्रे को सट्टा में लगी रकम और सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा गया है।


आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 3 अलग-अलग अपराध दर्ज किये गये है। तीनों कार्यवाहियों में आरोपियों से कुल नगद रकम 6,660 रुपये, कैलकुलेटर, पेन और लाखों की सट्टा पट्टी की जप्ती की गई है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में सट्टा रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक जी.एल. साहू, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, समुंद रनकर, रवि साय तथा साइबर सेल के राजेश पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवार, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा, नरेश रजत की अहम भूमिका रही है।


आरोपी नाम -

1- दिलेश्वर भारती पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर भारती उम्र 24 साल रामभांठा थाना कोतवाली रायगढ़ 2- चंदन साहू पिता स्वर्गीय सिंधु राम साहू उम्र 34 साल केवडाबादी थाना कोतवाली रायगढ़ 3- विराट महंत पिता प्रकाश महंत उम्र 24 साल बोईरदादर विनोबा नगर थाना चक्रधर नगर रायगढ़ 4- संकीर्तन पटेल पिता देव आर्चन पटेल उम्र 32 साल निवासी मोदीनगर थाना चक्रधरनगर 5- शाहरुख खान पिता मुर्तुजा अली उम्र 21 साल निवासी बस स्टैंड मधुबन पारा थाना कोतवाली रायगढ़ 6- शिवकुमार कुर्रे पिता गोकुल कुर्रे 25 साल निवासी लक्ष्मीपुर थाना कोतवाली रायगढ़

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html