इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार की रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया के मौसम जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 21.59 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई।
भूकंप का केन्द्र तनिमबार द्वीप समूह रीजेंसी से 169 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 177 किलोमीटर की गहराई पर रहा। भूकंप को लेकर सुनामी की संभावना नहीं है और इसे लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 8 सितंबर को आए शक्तिशाली भूकंप से करीब 3 हजार लोगों की जान चली गई थी। भूकंप का केंद्र एटलस पहाड़ों के अंदर था। ये पहाड़ यूरेशियन प्लेट द्वारा नुबियन प्लेट को धकेलने से बने हैं। एटलस पहाड़ मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक फैले हैं। इन्हीं पहाड़ों के नीचे भूकंप का केंद्र था। वर्ष 1994, 2004 और 2016 में आए 6 और 6.3 तीव्रता के भूकंपों ने मोरक्को को हिलाया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments