51 हजार के लूट मामले में सरसीवा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार।
पत्रकार स्माइल खान की कलम से :- दिनांक 19.03.2023 - सरसीवा पुलिस को 17 मार्च को रायकोना निवासी महेश राम साहू (उम्र 65 साल) ने 51 हजार रूपये के लूटपाट का आवेदन दिया था। महेश राम साहू घटना के अनुसार बताते है कि वो पैसा जमा करने (एक लाख रूपये) के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा गताडीह गये हुए थे| जहाँ उनका खाता छोटा होने के साथ साथ पेनकार्ड नही होने के कारण खाते में सिर्फ 49 हजार रुपए ही जमा हुए ।फिर वो बचत की रकम (51हजार) को वापस लेकर टैक्सी से मुड़पार तक आए, और अपने गांव रायकोना जाने के लिए किसी पहचान वाले का इंतजार करने लगे, इतने में पहले से खड़ा आरोपी बाइक लेकर उनके पास आ गया, और बोला मैं रायकोना जा रहा हूं,महेश राम साहू को अपनी गाड़ी में बिठाकर थोड़ी दूर ले जाने के बाद मुछमल्दा मोड़ के पास बाइक रोक कर लूट पाट करते हुए उनके पास में रखें 51 ,हजार रूपए को छीन कर घटना स्थल से फरार हो गया, जिसकी शिकायत सरसीवां थाने में दर्ज कराई गयी थी।
जिस पर सरसीवां पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 88/2023 धारा 392,394,34 भा द वी के आरोपी प्रदीप कुमार बसंत पिता मनोज कुमार बसंत उम्र 18 वर्ष 5 माह साकिन रायकोना थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं एक अपचारी बालक को घटना दिनांक से 16 घंटे में पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के आदेशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारंगढ़ के निर्देशन पर, थाना सरसीवा के अपराध क्रमांक 88/23 धारा 392,394,34 भा द वि के घटना दिनांक से फरार आरोपी प्रदीप कुमार बसंत पिता मनोज कुमार बसंत उम्र 18 वर्ष 5 माह साकिन रायकोना व अचारी बालक को घटना दिनांक से फरार आरोपी को 16 घंटे में पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी के कब्जे से ₹45000 को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह व प्रधान आरक्षक 264,विकाश तिवारी ,149 फागुलाल निराला आरक्षक 802,1026,459, 619, 533,240,624,521,933,507,म. आर. गायत्री साहू 769 व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments