मानवता हुई शर्मशार, 5 साल की बच्ची का हुआ रेप, फिर गला घोंट बेरहमी से मारा.....पढ़ें पूरी खबर

केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने केरल राज्य ही नहीं समस्त देशवासीयों को झकझोर कर रख दिया है, यहां एक प्रवासी मजदूर ने नाबालिग बच्ची का उसके घर से अपहरण कर बलात्कार किया और गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई |
दरअसल ये बच्ची बिहार के रहने वाले एक प्रवासी दंपति की थी जो शुक्रवार की शाम गैराज जंक्शन स्थित अपने घर से लापता हो गई थी, उसका शव बोरे में फेंका हुआ मिला था. पुलिस ने कहा कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है फिर यौन शोषण किया गया. मृत बच्ची के शव को ढकने के लिए आरोपी ने बोरियों का इस्तेमाल किया, उसका शव बाजार क्षेत्र के पीछे इलाके में एक बोरे में फेंका हुआ पाया गया |
एर्नाकुलम ग्रामीण एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि हमें शाम 7.10 बजे शिकायत मिली और शुक्रवार रात 8 बजे से पहले एफआईआर दर्ज कर ली गई. हमारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि बच्ची मजदूर के साथ थी, कोच्चि रेंज के डीआइजी श्रीनिवास ने बताया, "आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है, हालांकि पहले उसने जांच टीम को गुमराह करने की कोशिश की थी |"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments