ATM से लूट लिए 5 लाख, सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट किया स्प्रे.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर पांच लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चुरा ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मोती नगर थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि सुदर्शन पार्क स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर नकदी चोरी कर ली गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौके पर निरीक्षण करने पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम खुला और गैस कटर से कटा हुआ पाया गया। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम में पांच लाख रुपये से कुछ अधिक की नकदी थी।” अधिकारी ने कहा, “अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट छिड़क दिया और फिर एटीएम को काटने और नकदी निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments