ऑनलाइन जॉब के चक्कर में महिला के खाते से 5 लाख हुए गायब.........

बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है, एक महिला की छोटी सी गलती उसे काफ़ी महंगी पड़ गई और उसके बैंक खाते से 5 लाख रुपये गायब हो गए. महाराष्ट्र की रहने वाली 48 वर्षीय महिला घर में कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं. एक दिन अचानक उन्होंने ऑनलाइन दुनिया का सहारा लेकर एक्स्ट्रा इनकम के लिए सर्च करना शुरू किया. उन्हें एक अच्छा वर्क फ्रॉम होम का ऑफर मिला जिसमें अच्छी सैलरी भी थी. स्कैमर्स ने महिला को बताया कि इस पार्ट टाइम जॉब में उन्हें कुछ ऑनलाइन लिंक प्रोवाइड किए जाएंगे. हर एक लिंक पर क्लिक करके कमाई की जा सकती है. इसके लिए उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से कनेक्ट होने के लिए कहा. महिला का भरोसा जीतने के लिए साइबर ठगी करने वालों ने पहले 1,000 रुपये और फिर 1,400 रुपये का रिटर्न दिया. एक बार भरोसा जीतने के बाद महिला को ज्यादा कमाई का लालच दिया. इसके बाद विक्टिम 5 लाख रुपये इनवेस्ट करने को सहमत हो गई. लेकिन इनवेस्टमेंट करने के बाद उन्हें कुछ भी रिटर्न नहीं मिला और फिर उन्हें समझ आया कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments