पेट्रोल डलवाने आये 5 गुंडों ने बेदम पीटा,पेट्रोल पंप में कर्मचारियों की पिटाई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग जिले के एक पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला समसे आया है. बीते देर रात 4-5 बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के चैंबर में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की. वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा रहा है।
पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है. पेट्रोल पंप के कर्मचारी रोहित सिंह के अनुसार, वह कृष्णा एनर्जी पेट्रोल पंप कुम्हारी में पदस्थ है। सोमवार तड़के 3 बजे सूरज यादव और जयपाल के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान कार CG-04-HX-0396 में 5 लोग पेट्रोल भरवाने आए। उन्होंने टंकी फुल करने के लिए बोला। इस पर रोहित ने कहा कि पहले पेमेंट कर दीजिए।
इतना सुनते ही वो लोग भड़क गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. रोहित वहां से भागते हुए कमरे में घुसने लगा तो कर सवारों ने अंदर घुसकर रोहित और अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। साथ ही तोड़फोड़ भी की। पुरे घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments