एक पिता के 5 बच्चे जिनमें 3 SC और 2 OBC,हुआ गजब का चमत्कार,जांच के दौरान चकरा गए एसडीएम और डीएम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
यूपी के गाजियाबाद में चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार में अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र की शिकायत गाजियाबाद डीएम से की गई है | जहां परिवार में एक ही पिता की 5 संतानों में से 3 के पास एससी वर्ग जबकि 2 के पास ओबीसी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र हैं | एससी प्रमाण पत्र वाला एक पुत्र एक राष्ट्रीय पार्टी से निकाय चुनाव लड़कर पार्षद पद पर जीत चुका है, जिसके बाद इस मामले में एक शिकायतकर्ता द्वारा मामले की शिकायत की गई है |
दरअसल, मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का है | वार्ड 26 से पार्षद राजकुमार पुत्र गोकलचंद निवासी सुंदर पुरी ने हाल में हुए निकाय चुनाव में जीत हासिल की, जिसके बाद उनके जाती प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शिकायत गाजियाबाद जिलाधिकारी से की गई | आरोप लगाया गया है पार्षद राजकुमार ने गलत प्रमाण पत्र लगाया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments